पूर्णिया जंक्शन के समीप वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 युवाओं की मौत हो गई। सभी पूर्णिया जिले से थे। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 4.40 बजे हुई है।
बताया जा रहा है कि सभी युवा दुर्गा पूजा मेले से लौट रहे थे। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वे जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में बचे एक युवक का इलाज पूर्णिया हॉस्पिटल में हो रहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायल एक व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।