मुख्य समाचार

पटना मखाना महोत्सव में शामिल होंगे शिवराज सिंह 

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 अक्टूबर को पटना आएंगे। वे पटना के ज्ञान भवन में होने वाले मखाना महोत्सव में शामिल होंगे। 

मखाना महोत्सव के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री बापू सभागार में रबी कार्यशाला और कृषि सलाहकार संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसमें किसान एवं कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। 

इस कार्यक्रम में किसान क्रेडिट कार्ड, नवाचार, कृषि योजनाएं एवं किसानों की उत्पादकता बढ़ाने पर चर्चा होगी। 
 


संबंधित खबरें