मुख्य समाचार

अनिमेश पराशर ने पटना प्रमंडल के आयुक्त का कार्यभार संभाला

पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेश कुमार पराशर ने पटना प्रमंडल के आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने निवर्तमान आयुक्त चंद्रशेखर सिंह की जगह ली। चंद्रशेखर सिंह का तबादला मुख्यमंत्री सचिवालय में हुआ है। 

स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव यशपाल मीणा को पटना नगर निगम के आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है।   

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार चंद्रशेखर सिंह के पास आपदा प्रबंधन विभाग और बिहार पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश पराशर बुडको के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। 
 


संबंधित खबरें