मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए भगवान भास्कर से प्रार्थना की है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ आत्म अनुशासन का पर्व है। इसमें श्रद्धालु अस्ताचल और उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हैं।
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की है कि वे चार दिवसीय महापर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव और शांति के साथ मनाएं।