मुख्य समाचार

ऑपरेशन बुलियन ब्लेज : 11.88 किलो सोना जब्त, 11 गिरफ्तार

सोने की तस्करी कर उसे पिघलाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने किया है। ऑपरेशन बुलियन ब्लेज के तहत की गई कार्रवाई में 11.88 किलोग्राम सोना जब्त और 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

संगठित गिरोह मुंबई एवं कई शहरों में सोने की तस्करी, उसे भट्टियों में पिघलाने और परिष्कृत सोने को अवैध रूप से ग्रे मार्केट में बेचने के काम में शामिल है। 

डीआरआई ने 15.05 करोड़ रुपये मूल्य का 11.88 किलोग्राम 24 कैरेट सोना और 13.17 लाख रुपये मूल्य की 8.72 किलोग्राम चांदी सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त की है।

सोने की तस्करी, गलाने और अवैध बिक्री में शामिल मास्टरमाइंड समेत 11 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अवैध भट्टियों में तस्करी किए गए सोने को मोम और अन्य रूपों में बदलने की व्यवस्था थी।
 


संबंधित खबरें