मुख्य समाचार

राज्यपाल से मिले नीतीश कुमार, 10वीं बार लेंगे शपथ 

नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से राजभवन में मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को 19 नवंबर से वर्तमान विधानसभा भंग करने के लिए पत्र सौंपा। विधानसभा भंग होने के बाद नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे। 

राज्यपाल से मुलाकात के पहले वर्तमान सरकार की अंतिम कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें विधानसभा भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। 

विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है। 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए ने 202 सीटों पर विजय हासिल की। बीजेपी को 89, जदयू को 85, एलजेपी (आर) को 19, हम को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीट मिली।
 


संबंधित खबरें