नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जायजा लिया। 20 नवंबर को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने अति विशष्ट व्यक्ति, नवनिर्वाचित विधायक, वरिष्ठ नेता, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, नितिन नवीन एवं संजय सरावगी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।