मुख्य समाचार

नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी

नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ 26 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस मौके पर कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं केंद्र सरकार के मंत्रियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।   

मुख्यमंत्री के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली। 

नीतीश सरकार के मंत्री : विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन।

श्रेयसी सिंह, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह एवं दीपक प्रकाश।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल केंद्रीय मंत्री : अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, अर्जुन राम मेघवाल, जीतन राम मांझी, ललन सिंह, चिराग पासवान एवं अनुप्रिया पटेल ।

समारोह में शामिल मुख्यमंत्री : रेखा गुप्ता, चंद्रबाबू नायडू, योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडनवीस, भूपेंद्र पटेल, भजन लाल शर्मा, मोहन यादव, विष्णु देव साय, नायब सिंह सैनी, पुष्कर सिंह धामी, हिमंत बिस्वा सरमा, मोहन चरण मांझी एवं माणिक साहा।  

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक भी उपस्थित रहेे।

नीतीश ने कब-कब ली मुख्यमंत्री पद की शपथ : 3 मार्च 2000 (सिर्फ सात दिनों के लिए), 24 नवंबर 2005, 26 नवंबर 2010, 22 फरवरी 2015, 20 नवंबर 2015, 27 जुलाई 2017, 16 नवंबर 2020, 10 अगस्त 2022, 28 जनवरी 2024, 20 नवंबर 2025। 


संबंधित खबरें