बिहार की नई सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा हो गया। शपथ ग्रहण के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 मंत्रियों को जिम्मेवारी सौंप दी। सीएम समेत 27 मंत्रियों में 45 विभाग आवंटित किए गए हैं ।
बिहार में बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए इस बार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बनाया गया है। 20 वर्षों से गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास था।
मुख्यमंत्री के पास सामान्य प्रशासन, निगरानी, निर्वाचन एवं मंत्रिमंडल सचिवालय के अलावा ऐसे विभाग हैं, जो किसी को आवंटित नहीं किए गए हैं।
दिलीप जायसवाल को उद्योग एवं राम कृपाल यादव को कृषि विभाग सौंपा गया है।

26 मंत्रियों को आवंटित विभाग -
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी गृह विभाग
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भूतत्व
विजेंद्र यादव वित्त, वाणिज्य कर, ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
दिलीप जायसवाल उद्योग
राम कृपाल यादव कृषि
विजय कुमार चौधरी जल संसाधन, भवन निर्माण, आईपीआरडी, संसदीय कार्य
श्रवण कुमार ग्रामीण विकास, परिवहन
अशोक चौधरी ग्रामीण कार्य
मंगल पांडेय स्वास्थ्य, विधि
लेशी सिंह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
नितिन नवीन पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास
मदन सहनी समाज कल्याण
संतोष सुमन लघु जल संसाधन

सुनील कुमार शिक्षा, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा
जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण
संजय टाइगर श्रम संसाधन
अरुण शंकर प्रसाद पर्यटन, कला, संस्कृति एवं युवा
रमा निषाद पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण
सुरेंद्र मेहता पशु एवं मत्स्य संसाधन
नारायण प्रसाद आपदा प्रबंधन
लखेंद्र रौशन एससी-एसटी कल्याण
श्रेयसी सिंह आईटी, खेल
संजय सिंह पीएचईडी
दीपक प्रकाश पंचायती राज
प्रमोद कुमार सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
संजय कुमार गन्ना उद्योग