डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधियों के लिए बिहार में जगह नहीं है। उन्हें बिहार से बाहर जाना होगा। गृह मंत्री ने राज्यवासियों को आश्वस्त किया है कि केंद्र और राज्य सरकार के मार्गदर्शन में बिहार में सुशासन कायम रहेगा।
प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मुझे गृह मंत्री के तौर पर काम करने का मौका मिला है। नीतीश कुमार ने लगातार सुशासन स्थापित किया है। उनके ही मार्गदर्शन में आगे काम होगा।