मुख्य समाचार

हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे CM Nitish

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कई यूनिट के काम-काज को देखा। उन्होंने न्यू जील वियर प्राइवेट लिमिटेड, कॉम्पीटेंस एक्सपोर्ट एवं ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने उद्योग विस्तार की संभावनाओं पर अधिकारियों से बात की। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए ताकि रोजगार का अधिक सृजन हो सके। 

हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में वर्ष 2024-25 के दौरान सुधा डेयरी, सोन बिस्कुट, अनमोल इंडस्ट्रीज, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, गोदरेज एग्रोवेट, एसएलएमजी बेवरेजेज, एवन साइकिल जैसी बड़ी कंपनियों ने निवेश किया है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार भी सृजित हुए हैं। 

इंडस्ट्रियल एरिया का जायजा लेने के दौरान मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, उद्योग विभाग के एसीएस मिहिर कुमार सिंह, सीएम के सचिव कुमार रवि, वैशाली की डीएम वर्षा सिंह समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। 
 


संबंधित खबरें