मुख्य समाचार

किसानों को समय पर मिलेगा खाद एवं बीज : राम कृपाल यादव

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। राज्य के किसानों को उचित मूल्य और समय पर बीज, खाद और पानी मिले। इस पर मेरा विशेष ध्यान होगा। 

कृषि मंत्री का पद्भार ग्रहण करने के बाद राम कृपाल यादव ने अपने विचारों को रखा। उन्होंने कहा कि बिहार की जीडीपी में कृषि एवं इससे जुड़े क्षेत्र का योगदान लगभग 21 प्रतिशत है। बिहार की 76 प्रतिशत आबादी की आजीविका कृषि पर आधारित है।

राम कृपाल यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार को कृषि क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए किसान और विभाग मिलकर प्रयास करेंगेे। 

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। फसल के उत्पादन में वृद्धि, लागत में कमी और कृषि आधारित आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक और बेहतर सिंचाई सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
 


संबंधित खबरें