मुख्य समाचार

बिहार की 397 पंचायत के किसानों को मिलेगा अनुदान  

अक्टूबर माह में हुई अधिक बारिश एवं मोंथा तूफान से राज्य के 12 जिलों के किसान प्रभावित हुए हैं। इन जिलों की 397 पंचायतों में फसल को व्यापक क्षति पहुंची है। राज्य सरकार ने किसानों को कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बताया कि योजना का लाभ वैसे किसानों को मिलेगा, जिनकी फसल 33 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त हैं। इच्छुक किसान दो दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से योजना का लाभ ले सकते हैं। अनुदान राशि बैंक खाते में भेजी जाएगी। 

अधिक बारिश से बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, कैमूर, मधुबनी, किशनगंज, गयाजी, भोजपुर, मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर एवं सुपौल जिलों के किसानों को काफी नुकसान हुआ है।  
 


संबंधित खबरें