मुख्य समाचार

बिहार के विकास आयुक्त बने मिहिर कुमार सिंह 

राज्य सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेवारी सौंपी है। उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह को विकास आयुक्त बनाया गया है। वे डॉ एस. सिद्धार्थ की जगह लेंगे। डॉ सिद्धार्थ 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो गए। 

सीके अनिल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में प्रधान सचिव की जिम्मेदारी मिली है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अपर मुख्य सचिव दीपक सिंह सामान्य प्रशासन विभाग में महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त बनाए गए हैं।

कुंदन कुमार उद्योग सचिव के साथ एमडी, बियाडा के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। वाणिज्य-कर विभाग के सचिव संजय सिंह को गृह विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त राज कुमार परिवहन विभाग में सचिव बनाए गए हैं। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त कौशल किशोर को तिरहुत प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
 


संबंधित खबरें