मुख्य समाचार

RAMP : बिहार में स्कीम की प्रगति और कार्ययोजना पर मंथन

राज्य में RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) स्कीम के तहत संचालित गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में RAMP की टीम ने बिहार में अब तक स्कीम की प्रगति, कार्ययोजना और एमएसएमई तंत्र को सशक्त बनाने की जानकारी दी।  

RAMP स्कीम देश में एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विश्व बैंक के सहयोग से चल रही है। समीक्षा बैठक में उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, एमएसएमई निदेशक अमन समीर और उद्योग निदेशक मुकुल गुप्ता मौजूद रहे।

इनावेशन आधारित परियोजनाएं केला फाइबर और जलकुंभी के उपयोग पर भी चर्चा हुई। इन प्राकृतिक संसाधनों से वीगन लेदर, कागज, हस्तशिल्प और जैविक उर्वरक उत्पाद विकसित किए जाएंगे। इससे पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। 

उद्योग मंत्री ने उद्यमिता विकास संस्थान (IED) को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने और निर्धारित समय में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का निर्देश दिया। इससे एमएसएमई और युवाओं को समय पर कौशल उन्नयन का लाभ मिल सकेगा। 


संबंधित खबरें