मुख्य समाचार

Vaibhav suryavanshi राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित

बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किए गए हैं। 15 वर्षीय वैभव को यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिया। उन्हें यह पुरस्कार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए मिला है। वे समस्तीपुर जिला से हैं।

दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति ने वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के लिए बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिए।

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है और कई रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे आगे भी अच्छा काम करते रहेंगे। 
 


संबंधित खबरें