पटना हाईकोर्ट के 47वें चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बिहार लोक भवन, पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, हाईकोर्ट के जज, राज्य सरकार के मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
