गृह विभाग ने 71 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेवारी सौंपी है। इनमें डीजी से लेकर एसडीपीओ रैंक तक के अधिकारी हैं। 13 जिलों के एसपी भी बदले गए हैं।
डीजी प्रशिक्षण प्रीता वर्मा बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की सीएमडी, एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ऑपरेशन और एसटीएफ के डीजी, विशेष शाखा में तैनात सुनील कुमार एडीजी मुख्यालय बनाए गए हैं। एडीजी (बजट, अपील, कल्याण) कमल किशोर सिंह को रेलवे का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

विवेकानंद को पूर्णिया आईजी, कुमार आशीष को सहरसा डीआईजी, मनोज तिवारी को दरभंगा डीआईजी और शैलेश सिन्हा को बेगूसराय डीआईजी की जिम्मेवारी मिली है।
13 जिलों को मिले नए एसपी : संतोष कुमार किशनगंज के एसपी, कांतेश मिश्रा मुजफ्फरपुर के एसएसपी, जीतेंद्र कुमार अररिया के एसपी, विनय तिवारी गोपालगंज के एसपी, सुशील कुमार गयाजी के एसएसपी, प्रमोद यादव भागलपुर के एसएसपी, विनीत कुमार सारण के एसपी, पूरण झा सिवान के एसपी, नवजोत सिमी अरवल की एसपी, रमानंद कौशल बगहा के एसपी, अवधेश दीक्षित लखीसराय के एसपी, शुभांक मिश्रा शिवहर के एसपी, अपराजित जहानाबाद के एसपी और विक्रम सिहाग वैशाली के एसपी बनाए गए हैं।
कोटा किरण कुमार गयाजी के सिटी एसपी, मोहिबुल्लाह अंसारी मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी और शैलेंद्र सिंह भागलपुर के नए सिटी एसपी होंगे।
किशनगंज के एसपी सागर कुमार को पटना ट्रैफिक एसपी और अनंत राय को पटना रेल एसपी कीे जिम्मेवारी मिली है।