मुख्य समाचार

CM Nitish की समृद्धि यात्रा, 16 जनवरी से पहला चरण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 16 जनवरी से शुरू हो रही है। यात्रा की शुरुआत पश्चिमी चंपारण (बेतिया) से होगी। समृद्धि यात्रा का पहला चरण 24 जनवरी तक है। 

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 17 जनवरी को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), 19 जनवरी को सीतामढ़ी और शिवहर, 20 जनवरी को गोपालगंज, 21 जनवरी को सिवान. 22 जनवरी को सारण, 23 जनवरी को मुजफ्फरपुर और 24 जनवरी को वैशाली में रहेंगे। 

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के तहत संचालित विकास परियोजनाओं की समीक्षा, अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का मूल्यांकन, उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का कहना है कि समय-समय पर जनता के बीच जाकर संवाद करना, उनकी समस्याओं को सुनना और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना मुख्यमंत्री की कार्यशैली रही है।

वर्ष 2005 से 2025 के बीच मुख्यमंत्री 15 राज्यव्यापी यात्राएं कर चुके हैं। 16 जनवरी 2026 से उनकी 16वीं यात्रा शुरू हो रही है। सामाजिक न्याय के साथ समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। 
 


संबंधित खबरें