मुख्य समाचार

बिहार की 3 हस्तियों को पद्म श्री सम्मान

बिहार की तीन हस्तियों को पद्म श्री सम्मान देने की घोषणा गृह मंत्रालय ने की है। सम्मान पाने वालों में भरत सिंह भारती, गोपाल जी त्रिवेदी एवं विश्व बंधु (मरणोपरांत) हैं। 

गोपाल जी त्रिवेदी को विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, भरत सिंह भारती और विश्व बंधु को कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान मिलेगा। राष्ट्रपति भवन में सभी हस्तियों को मार्च-अप्रैल माह में होने वाले एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार से तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उन व्यक्तित्व को सम्मानित करने की घोषणा की गयी है, जिन्होंने कला, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
 


संबंधित खबरें