बिहार के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन पटना पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने किया। इस मौके पर राज्य सरकार के कई मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रेम कुमार ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।
नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन का 14 मार्च को लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहु उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।