मैथिली भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार महेंद्र झा को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 का सम्मान मिलेगा। उन्हें यह सम्मान धात्री पात सन गाम (संस्मरण) के लिए मिला है। मैथिली भाषा के जूरी सदस्य अरविंद कुमार अक्कू, हितनाथ झा और रमेश झा रहे।
संस्कृति मंत्रालय ने 24 भारतीय भाषाओं में साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की है। हिंदी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार ममता कालिया को जीते जी इलाहाबाद (संस्मरण) के लिए मिला है।
सभी विजेताओं को 31 मार्च को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक विजेता को तांबे की पट्टिका, शॉल और एक लाख राशि मिलेगी।