मुख्य समाचार

RBI गवर्नर पहुंचे पटना, सीएम-डिप्टी सीएम से की मुलाकात 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। वे पटना में आरबीआई केंद्रीय बोर्ड की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने एक अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

आरबीआई गवर्नर ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से भी भेंट की। इस दौरान बिहार के सर्वांगीण विकास और आर्थिक प्रगति पर चर्चा हुई।

संजय मल्होत्रा तख्त पटना साहिब भी गए। उन्होंने गुरु घर में माथा टेका और लंगर ग्रहण किया। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी और माता साहिब कौर के जोड़ा साहिब के दर्शन किए।


संबंधित खबरें