पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह 2026 (22-24 मार्च) का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुभारंभ किया। 114वें स्थापना दिवस समारोह की थीम ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ है।
गांधी मैदान में लगी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी को मुख्यमंत्री ने देखा। शिक्षा विभाग के पवेलियन में उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए संवर्धन कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, कला कक्ष, स्मार्ट क्लास, व्यावसायिक शिक्षा कक्ष, अटल टिंकरिंग लैब, आईसीटी कक्ष, ईको क्लब, बाल संसद, खेल कक्ष, निपुण कक्ष और बाल वाटिका का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, राज्य सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, सुनील कुमार, अशोक चौधरी, रामकृपाल यादव, दीपक प्रकाश एवं लखेंद्र कुमार रौशन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।