बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में राज्यपाल Lt. Gen (Retd) सय्यद अता हसनैन शामिल होंगे। राज्यपाल ने मई माह में होने वाले कार्यक्रम में आने की स्वीकृति दी है।
लोकभवन में राज्यपाल से बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास पर चर्चा हुई। चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष पीके अग्रवाल, उपाध्यक्ष विशाल टेकरीवाल एवं महामंत्री मुकेश कुमार जैन शामिल थे।