मुख्य समाचार

वायुसेना के बिहटा स्थित रनवे का सीएम ने लिया जायजा  

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय वायुसेना के बिहटा परिसर स्थित रनवे का जायजा लिया। बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वायुसेना के रनवे को भी देखा। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहटा एयरपोर्ट बन जाने से बिहार में हवाई कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों का भार भी कम होगा। 

पटना एयरपोर्ट से बिहटा एयरपोर्ट कम समय में पहुंचने के लिए दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर बन रहा है। 

मुख्यमंत्री ने बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया। सुरक्षा मानकों को देखते हुए उन्होंने निर्माण की गुणवता बेहतर रखने पर जोर दिया।
 


संबंधित खबरें