मुख्य समाचार

डिजिटल पेमेंट को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी 

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की। मंत्री ने भरोसा दिया कि वे इस परेशानी का समाधान कराने की पूरी कोशिश करेंगे। 

लोजपा (आर) व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि बाजार में डिजिटल पेमेंट को लेकर परेशानी हो रही है। कई बार सामान पसंद आने के बावजूद ग्राहक भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। 

किसी भी ग्राहक से एक दिन में 2 लाख रुपये से अधिक कैश नहीं ले सकते हैं। UPI से 24 घंटे में 1 लाख रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन नहीं हो सकता है। NEFT और RTGS में बेनिफिशियरी जोड़ने में 24 घंटा लग जाता है। 

बेनिफिशियरी जुड़ने का अधिकतम समय आधा घंटा होने और पेमेंट की लिमिट नहीं रहने से व्यापारी और ग्राहक दोनों को सुविधा होगी। 
 


संबंधित खबरें