मुख्य समाचार

मुजफ्फरपुर में ओसम डेयरी की नई यूनिट, लागत 85 करोड़  

मुजफ्फरपुर जिले में ओसम डेयरी (एचआर फूड प्रोसेसिंग) नई यूनिट लगाने जा रही है। यूनिट की लागत 85.03 करोड़ है। करीब 227 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। यूनिट के लिए बियाडा ने मोतीपुर क्लस्टर के डुमरिया औद्योगिक क्षेत्र में 7.14 एकड़ जमीन आवंटित की है।

प्रस्तावित इकाई में दूध, मिठाई, दही, पनीर, लस्सी, मक्खन, घी और फ्लेवर्ड मिल्क का निर्माण होगा। प्रोजेक्ट को हाल में क्लीयरेंस कमिटी से स्वीकृति मिली है। 
 


संबंधित खबरें