मुख्य समाचार

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर नीतीश कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, नीतीश कुमार जी देश के अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। 

सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। 
 


संबंधित खबरें