मुख्य समाचार

Patna-Bettiah Expressway : अप्रैल 2027 तक पूरा होगा निर्माण 

पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के पहले खंड का निर्माण अप्रैल 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद पटना से बेतिया का सफर 3 घंटे का होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह जानकारी पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने दी। 

सारण जिला के बकरपुर-मानिकपुर सड़क पर रुककर मुख्यमंत्री ने पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने का निर्देश दिया। 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की यह प्रमुख कनेक्टिविटी परियोजना है। इससे कम समय में लोग बेतिया पहुंच सकेंगे। इस ग्रीन फिल्ड प्रोजेक्ट के पूरा होने से अन्य मार्गों पर दबाव कम होगा। यह परियोजना वैशाली, सारण, पूर्वी और पश्चिम चंपारण जिलों को सीधे पटना से जोड़ेगी। इससे उत्तर बिहार के आर्थिक विकास में और तेजी आएगी। 
 


संबंधित खबरें