नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। नीतीश कुमार ने लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

इधर, बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी नेता चुने गए। सभी प्रक्रिया पार्टी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई। एनडीए विधायक दल की बैठक में भी सम्राट को नेता चुन लिया गया।
15 अप्रैल को लोकभवन में सम्राट चौधरी शपथ लेंगे। राज्यपाल से मिलकर उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने से पहले बिहार कैबिनेट की बैठक की। अंतिम बैठक में उन्होंने कहा, नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा। दिल्ली से भी वे बिहार के लिए काम करते रहेंगे। आगे भी अच्छा काम होगा और बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।