बिहार लोकभवन में बीजेपी के सम्राट चौधरी ने 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जदयू से वरिष्ठ नेता बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह काफी संक्षिप्त था। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, ललन सिंह, जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह एवं चिराग पासवान, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, कई सांसद , विधायक एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी मुख्य सचिवालय पहुंचे। सचिवालय सभागार में उन्होंने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम ने विकास कार्यों में तेजी लाने और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
