राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों को खोलने और 25 नई मिलों की स्थापना के लिए गन्ना उद्योग विभाग का प्रयास जारी है। इसके लिए विभाग ने राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ (NFCSF) दिल्ली के साथ करार किया है।
ईख आयुक्त अनिल कुमार झा ने NFCSF से गन्ना क्षेत्र विस्तार के लिए डीपीआर तैयार करने का आग्रह किया है। पहले चरण में सासामुसा, वारसलीगंज, बनमनखी, मढ़ौरा, मोतीपुर और समस्तीपुर में चीनी मिल लगने की संभावना है।