बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (BIA) का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के उद्योग जगत की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
बीआईए ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और उद्योग के लिए अनुकूल माहौल बनेगा।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष रामलाल खेतान, पूर्व अध्यक्ष के.पी.एस.केसरी, महासचिव अमरनाथ जायसवाल, संजय गोयनका और मनीष तिवारी शामिल थे।