बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से 23 और 24 मई को होने वाले राज्यस्तरीय सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है। मुख्यमंत्री को बधाई संदेश देने के दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने यह जानकारी दी।
चैंबर ने उम्मीद व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राज्य में आर्थिक एवं औद्योगिक विकास की गति तेज होगी। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष पीके अग्रवाल, उपाध्यक्ष एनके ठाकुर, महामंत्री मुकेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष राजेश जैन एवं सदस्य अजय गुप्ता शामिल थे।