रेडीमेड कपड़ों के निर्माण से जुड़ी SAPL Industries की मुजफ्फरपुर में नई यूनिट लगेगी। उद्योग विभाग की परियोजना स्वीकृति समिति (PCC) ने यूनिट लगाने की मंजूरी दी है। प्रस्तावित यूनिट 1.38 एकड़ जमीन में लगेगी, जहां रेडीमेड गारमेंट्स का उत्पादन होगा। इस परियोजना में लगभग 30 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। 1500 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।