मुख्य समाचार

सीके अनिल का राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से तबादला

बिहार में आईएएस अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। मंगलवार (28 अप्रैल) को राज्य सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल (1991) का ट्रांसफर किया है। उन्हें राज्य योजना पर्षद में परामर्शी बनाया गया है। सीके अनिल का प्रभार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह को मिला है। 

दो दिन पहले (26 अप्रैल) चार आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ था। राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल.चोंग्थू को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव गोपाल मीणा को राज्यपाल का सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव सोहैल को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की जिम्मेवारी मिली है।

कृषि विभाग के विशेष सचिव शैलेंद्र कुमार लखीसराय के डीएम बनाए गए हैं। 
 


संबंधित खबरें