3 मई (रविवार) की देर रात विक्रमशिला सेतु (भागलपुर) के पिलर नंबर 133 के स्लैब का बड़ा हिस्सा टूट गया। राहत की बात है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। गंगा नदी पर बना विक्रमशिला सेतु भागलपुर और नवगछिया को जोड़ता है।
मरम्मत होने तक पुल को बंद कर दिया गया है। यात्रियों को मुंगेर में गंगा नदी पर बने श्रीकृष्ण सेतु के उपयोग की सलाह दी गई है।
विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पहले से थी। इसके बावजूद मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ। 20-21 मार्च 2026 को विक्रमशिला सेतु के प्रोटेक्शन वॉल के क्षतिग्रस्त होने की तस्वीर सामने आयी थी, लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया। शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार था।
सेतु के रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की है। 3 मई 2026 की रात यदि जिला और पुलिस प्रशासन सक्रिय नहीं होता, तो कितने वाहन गंगा में समा जाते।