मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को श्रद्धांजलि दी। दूसरी पुण्यतिथि पर सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री शामिल हुए।

सीएम ने सुशील मोदी की स्मृतियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास एवं सुशासन में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके आदर्श और विचार हम सभी को समाजसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में सुशील मोदी की धर्मपत्नी जेसी जॉर्ज, विधानसभा अध्यक्ष, राज्य सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं सुशील मोदी स्मृति शोध संस्थान के अध्यक्ष संजय गुप्ता शामिल हुए।