क्रिकेटर ईशान किशन को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक करोड़ का चेक देकर सम्मानित किया। बिहार के लाल को यह सम्मान टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में बेहतर प्रदर्शन के लिए मिला है। मुख्यमंत्री सचिवालय में ईशान किशन अपने परिवार के साथ पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि ईशान किशन बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आप नया कीर्तिमान रचे और देश का नाम रोशन करें। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।