राज्य सरकार ने 17 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) के. सैंथिल कुमार अब श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का काम देखेंगे।
योजना एवं विकास विभाग में प्रधान सचिव मयंक वरवड़े पटना प्रमंडल और शिक्षा विभाग में सचिव दिनेश कुमार कोसी प्रमंडल के आयुक्त बनाए गए हैं। दिनेश कुमार पूर्णिया प्रमंडल और मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर को बुडको का एमडी बनाया गया है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव कौशल किशोर को बेल्ट्रॉन का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव, कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार पीएचईडी के प्रधान सचिव बनाए गए हैं। राजेश कुमार पूर्णिया प्रमंडल आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में थे।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को शिक्षा और खेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग के एसीएस बी. राजेंदर के पास शिक्षा और खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार था।
पीएचईडी के सचिव पंकज पाल पथ निर्माण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय सिंह आईटी और श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव बनाए गए हैं।
सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह को गन्ना उद्योग विभाग और जीविका के सीईओ हिमांशु शर्मा को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।
पटना के डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर, आरा की डीडीसी गुंजन सिंह मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव और नालंदा के डीडीसी शुभम कुमार पटना के डीडीसी बनाए गए हैं।