अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। गौतम अदाणी ने बिहार के विकास में हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
लोक सेवक आवास में हुई इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। बिहार में सीमेंट के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी अदाणी ग्रुप के बड़े निवेश की संभावना है।
इससे पहले गौतम अदाणी अपनी पत्नी प्रीति अदाणी के साथ सारण जिले के श्रीरमेश पुरम, मस्तीचक पहुंचे। यहां उन्होंने अदाणी फाउंडेशन के सौजन्य से अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 150 करोड़ का यह हेल्थ प्रोजेक्ट ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराएगा।