उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार को गृह सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। गृह विभाग के एसीएस अरविंद चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग में मुख्य जांच आयुक्त दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव बनाए गए हैं। वर्तमान सचिव गोपाल मीणा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं।
बिहार मानवाधिकार आयोग की सचिव सीमा त्रिपाठी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सचिव और इनायत खां को विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
सिविल विमानन विभाग में विशेष सचिव निलेश रामचंद्र देवरे को बिहार राज्य आवास बोर्ड के एमडी और अरविंद वर्मा को उद्योग विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
बिहार राज्य आवास बोर्ड के एमडी राजीव श्रीवास्तव वित्त विभाग में अपर सचिव बनाए गए हैं।