मुजफ्फरपुर जिले के औद्योगिक क्षेत्र बरियारपुर में 5 एकड़ जमीन पर आधुनिक Peb Fabrication Material निर्माण इकाई लगेगी। 62.27 करोड़ की लागत से Experia Prefaxo Pvt Ltd इस यूनिट का निर्माण करेगी। लगभग 400 युवाओं को रोजगार मिलने का अनुमान है। बियाडा की परियोजना स्वीकृति समिति (पीसीसी) से Experia Prefaxo Pvt. Ltd को मंजूरी मिल गई है।