पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट सत्यदर्शी संजय (एसडी संजय) बिहार के एडवोकेट जनरल बने हैं। राज्यपाल ने उनकी नियुक्ति की है। विधि विभाग की अधिसूचना के बाद एसडी संजय ने एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाल लिया।
इस मौके पर पटना हाईकोर्ट स्थित एडवोकेट जनरल ऑफिस में बड़ी संख्या में एडवोकेट,एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी संजीव कुमार मिश्र और प्रियंका राज लक्ष्मी मौजूद रहे।
14 जून 2026 को पीके शाही के इस्तीफे के बाद से एडवोकेट जनरल का पद रिक्त था।