मुख्य समाचार

औद्योगिक विकास में बिहार को मिलेगा पूरा सहयोग : निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के औद्योगिक विकास में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने राज्य के औद्योगिक विकास पर प्रसन्नता व्यक्त की। वित्त मंत्री ने बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के डेलिगेशन से उद्योग एवं व्यापार की विस्तृत जानकारी ली। 

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री से चैंबर के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में आने और शताब्दी वर्ष सिक्का जारी कराने का आग्रह किया गया। वित्त मंत्री ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है। 

प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष एनके ठाकुर, महामंत्री मुकेश कुमार जैन, पूर्व अध्यक्ष सुभाष पटवारी, कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार एवं सुमित कुमार थे।


संबंधित खबरें