मुख्य समाचार

दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि, सीएम सम्राट ने किया नमन

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के सांसद रहे दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। जमुई जिला के नयागांव (गिद्धौर प्रखंड) में श्रद्धांजलि सभा हुई। 

लोगों ने दिग्विजय सिंह की जनसेवा और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद किया। दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी पुतुल सिंह और उनकी पुत्री श्रेयसी सिंह (उद्योग एवं खेल मंत्री) भी मौजूद रहीं।

श्रद्धांजलि सभा में डिप्टी सीएम विजय चौधरी, भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत, पीएचईडी मंत्री संजय सिंह, परिवहन मंत्री दामोदर रावत, सांसद अरुण भारती, पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं लोग मौजूद रहे। 


 


संबंधित खबरें