मुख्य समाचार

बिहार में 12 सैटेलाइट टाउनशिप के लिए HUDCO से एमओयू 

बिहार सरकार ने 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) से एमओयू किया है।1 लाख करोड़ रुपये के दीर्घकालिक वित्तपोषण के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ करार हुआ है।

एमओयू पर HUDCO के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ और नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा भी मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार 12 नए टाउनशीप के लिए HUDCO के माध्यम से 1 लाख करोड़ राशि निवेश कर रही है। इसके अलावा 6 लाख करोड़ का निवेश बाहर से होगा। यह समझौता बिहार के शहरी विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इससे शहरीकरण के 35 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने में सुविधा होगी।

राज्य में आधुनिक, व्यवस्थित एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सैटेलाइट टाउनशिप विकसित किए जाएंगे। इससे लोगों को बेहतर आवास, उच्चस्तरीय नागरिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण जीवन उपलब्ध होगा। 

उन्होंने बताया कि लगभग 3 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में टाउनशिप विकसित किए जाएंगे। किसान भी लैंड पुलिंग के माध्यम से इसमें भागीदार बनेंगे। जो किसान मुआवजे के लिए आवेदन देंगे, उन्हें 30 दिनों में राशि मिलेगी। 
 


संबंधित खबरें