केंद्रीय मंत्री प्रहलाद वेंकटेश जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। प्रहलाद जोशी के पास उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालयों का भी प्रभार है।
कार्यभार संभालने के बाद जोशी ने कर्तव्य भवन में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी, उच्च शिक्षा सचिव डॉ विनीत जोशी, विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव टी.के. अनिल कुमार समेत कई अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।