मुख्य समाचार

बिहार के सीमांचल क्षेत्र के लिए चाय विकास योजना 

बिहार के सीमांचल क्षेत्र में चाय की खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने 6.55 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है। चाय विकास योजना का लाभ किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों के चाय उत्पादकों को मिलेगा। सीमांचल क्षेत्र की प्राकृतिक परिस्थितियां एवं जलवायु चाय की खेती के अनुकूल हैं।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का कहना है कि चाय विकास योजना से सीमांचल में चाय की खेती का विस्तार होगा। नए किसानों का जुड़ाव बढ़ेगा। क्षेत्र में कृषि आधारित उद्यमिता और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इससे किसानों की आमदनी बढ़ने के साथ सीमांचल की पहचान देश के उभरते चाय उत्पादक क्षेत्र के रूप में होगी।

कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार परंपरागत खेती के साथ उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार सीमांचल क्षेत्र की प्राकृतिक क्षमता का अधिकतम उपयोग कर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
 


संबंधित खबरें